राजनगर विधायक ने ललपुर सचिव को रिश्वत के आरोप में तत्काल प्रभाव से हटवाया
खजुराहो। जनपद पंचायत राजनगर की ग्राम पंचायत ललपुर के दौरे पर गए अरविंद पटेरिया ने पंचायत सचिव प्रमोद दुबे को तत्काल प्रभाव से हटवा दिया साथ ही विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को स्पष्ट हिदायत दी है कि अगर ग्रामीणों गरीबों से रिश्वत ली या मांगी तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। दरअसल मामला ग्राम पंचायत ललपुर का हैं जहां विधायक जी राशन की पर्चियां वितरित करने गए थे। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि पर्ची वितरण में किसी ने पैसा तो नहीं मांगा, तो ग्रामीणों ने पंचायत सचिव प्रमोद की शिकायत की कि कई गाँव वालों ने विधायक को बताया की हमारे सचिव बंटी महराज ने कई लोगो से 500 से 1000 रूपए तक लिए हैं तो विधायक अरविंद पटेरिया ने जनपद सीईओ को मौके से ही मोबाइल लगाकर तत्काल प्रभाव से सचिव प्रमोद दुबे को जनपद अटैच करने को कहा और सभी अधिकारियो को हिदायत दी की मेरी विधानसभा मे किसी भी भ्रष्टाचार की गतिविधि को पनपने नहीं दूंगा और जो भी अधिकारी भ्रष्टाचार मे संलिप्त पाया गया तों उसका यही अंजाम होगा,उक्त कार्यवाही से ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा