15 फरवरी तक बन जाएगी राम दरबार की मूर्ति
अयोध्या । राम मंदिर के भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर में लगने वाले राम दरबार की मूर्ति 31 जनवरी या 15 फरवरी तक बनकर तैयार हो जाएगी। सोमवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- राम दरबार की मूर्ति ही नहीं बल्कि बाकी 7 मंदिरों की मूर्तियों, परकोटे में 6 मंदिरों की मूर्तियां, पीएफसी में तुलसी दास जी की मूर्ति का का निरीक्षण जयपुर में किया गया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ स्नान के कारण राम मंदिर निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। महाकुंभ स्नान के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं और 2 लाख से अधिक श्रद्धालु प्रतिदिन राम लला के दर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता है और कुछ कार्य रोक भी दिए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा- 8 फरवरी के बाद राम मंदिर निर्माण कार्य में दोबारा गति आने की उम्मीद है।
गुप्त तरीके से कराई गई प्रश्न-उत्तर की तैयारी, NEET पेपर लीक मामले में चौंकाने वाले खुलासे
रवि मोहन और केनिशा की चुप्पी बनी चर्चा का विषय
अश्लील वीडियो भेजने की धमकी देकर वसूली का आरोप, BJP नेता से लूटपाट मामले में 7 लोग पकड़े गए
निर्देशक लोकेश कनगराज कर रहे एक्टिंग डेब्यू, फैंस में उत्साह
सोने और चांदी के बढ़ते आयात से व्यापार संतुलन प्रभावित हुआ
डिजिटल संपत्ति और क्रिप्टो निवेशों से भी धन में वृद्धि
स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सीएम का सख्त और संवेदनशील संदेश
प्रदेश में एक ओर भीषण गर्मी तो दूसरी ओर बारिश का असर, उमरिया में खरीद केंद्र पर भीगा गेहूं
बढ़ती ईंधन कीमतों ने छेड़ी नई बहस, भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज
इलाके में दहशत, लोगों ने बाहर खाने से बनाई दूरी