डीसेंट इंग्लिश स्कूल में हुआ रामलीला मंचन और रावण दहन
छतरपुर। डीसेंट इंग्लिश स्कूल में नवरात्रि के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत आज स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा रामलीला का मंचन और रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राम रावण संवाद व युद्ध का मंचन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती श्रद्धा नगाइच ने अपनी टीम के अन्य सदस्यों प्रदीप त्रिपाठी, प्रतीक तिवारी, श्वेता रावत आदि के साथ कुशल नेतृत्व करते हुए आयोजन करवाया। तत्पश्चात स्कूल की छात्राओं द्वारा राम चरित्र की विवेचना की गई और रावण के अवगुणों के बारे में व्याख्यान दिया गया और समझाया गया कि किस कारण से रावण वध के उपरांत रावण के पुतले का दहन किया जाता है। स्कूल के प्रबंधक अशोक दुबे, प्रबंधिका मयूरी दुबे, प्राचार्य राजीव जैन ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए इन कार्यक्रमों की भूरि भूरि प्रशंसा की और बुराई के ऊपर अच्छाई की विजय की चर्चा की।
इस कार्यक्रम में मानसी सोनी, रोशनी, रचना शर्मा, अर्चना मिश्रा, उजमा, रश्मि दीक्षित, आकांक्षा तिवारी, आरती सिंह चौधरी, खुशी लक्ष्कार, अंकित और साक्षी गुप्ता ने बच्चो को इस कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए तैयार किया और कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रबंधक अशोक दुबे द्वारा बच्चों के कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्हें अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक रहने का आवाहन किया। इसी के साथ ही शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन किया गया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला