देवर के साथ भाग गई बड़े भाई की पत्नि
छतरपुर। शहर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीताराम कालोनी में रहने वाले एक कुशवाहा परिवार ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी पत्नि की तलाश करने की गुहार लगाई है।
सीताराम कॉलोनी निवासी राजेन्द्र कुशवाहा तनय मनप्यारे कुशवाहा उम्र 28 वर्ष ने बताया कि वह 21 सितम्बर को रिश्तेदारी में निमंत्रण में गया था। उसी रात उसकी पत्नि मीना कुशवाहा उसके छोटे भाई के साथ भाग गयी। सुबह जब घर वापस आया तो घर पर कोई नहीं था। राजेन्द्र ने मोहल्ले एवं रिश्तेदारियों में पता किया लेकिन पत्नि की कोई जानकारी नहीं लगी। लगभग 10 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक पत्नि और छोटे भाई का कुछ पता नहीं लग सका है। राजेन्द्र ने बताया कि उसकी शादी को लगभग 15 साल हो गए हैं एक बच्चा हुआ था जो खत्म हो गया था। राजेन्द्र ने अपने बहनोई गौरव कुशवाहा पर उसकी पत्नि और उसके छोटे भाई को भगाने में सहयोग की बात कही है। पीडि़त ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की पत्नि की तलाश करवाने की मांग की है। वहीं इस मामले में एएसपी विक्रम सिंह ने कहा कि गुमशुदगी कायम की गई है जांच जारी है जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी हिसाब से कार्यवाही की जाएगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला