सगे भाईयों ने की पति-पत्नी के साथ मारपीट
छतरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र की विश्वनाथ कॉलोनी निवासी युवक ने अपनी पत्नी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि बीते रोज उसके सगे भाईयों ने उनके साथ मारपीट की है। साथ ही उसके पिकअप वाहन पर कब्जा कर लिया है। कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पीडि़त सुरेश रैकवार ने बताया कि विश्वनाथ कॉलोनी में स्थित उसके मकान को उसका बड़ा भाई जगदीश रैकवार, मुकेश रैकवार और संतोष रैकवार हड़पना चाहता है। इसी उद्देश्य से बीते रोज सुरेश के भाईयों ने सुरेश तथा उसकी पत्नी अनीता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिसका वीडियो भी सुरेश के पास है। सुरेश का यह भी आरोप है कि जगदीश ने उसकी पिकअप क्रमांक यूपी 95 टी 5697 पर भी कब्जा कर लिया है। सुरेश के मुताबिक उसने मारपीट की शिकायत कोतवाली थाना में की थी जिस पर पुलिस ने धारा 323 का मामला दर्ज कर उसे भगा दिया। एसपी को आवेदन देकर सुरेश और अनीता ने मारपीट के मामले में धाराएं बढ़ाए जाने और उसके पिकअप वाहन को कब्जा मुक्त कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
आधार अपडेट में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बदले नियम
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा