झूले को रिपेयर कर रहे युवक की गिरने से हुई मौत
छतरपुर। इन दिनों बड़ामलहरा के रामबाग मंदिर आश्रम में शारदेय मेला लगा हुआ है, जिसमें कई झूले भी हैं। बीते रोज एक युवक मेले में लगे बड़े झूले पर चढ़कर रिपेयरिंग कर रहा था, इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे जमीन पर आ गिरा। हादसे में युवक बुरी तरह घायल हुआ था, जिसे इलाज के लिए छतरपुर से ग्वालियर ले जाया जा रहा था, तभी उसने दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूलत: टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम राजनगर का रहने वाला मृतक राजबहादुर लोधी उम्र 18 वर्ष, वर्तमान में बड़ामलहरा में रहता था और सागर जिले की झूला कंपनी में बतौर कर्मचारी काम करता था। कंपनी का एक झूला इन दिनों बड़ामलहरा के रामबाग मंदिर आश्रम में संचालित शारदेय मेले में लगा हुआ है। बीती शाम राजबहादुर इसी झूले की रिपेयरिंग करने के लिए ऊपर चढ़ा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे जमीन पर आ गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण राजबहादुर बुरी तरह घायल हो गया था। उसके साथी तुरंत उसे बड़ामलहरा अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद राजबहादुर को पहले जिला अस्पताल और फिर ग्वालियर रेफर किया गया। ग्वालियर जाने के दौरान झांसी के समीप राजबहादुर की मौत हो गई। बुधवार को बड़ामलहरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंपकर विवेचना शुरु कर दी है।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा