श्वांस रोगियों को आज मिलेगी अमृतरूपी दवा
छतरपुर। शहर के मोटे के महावीर मंदिर में हर वर्ष शरद पूर्णिमा के दिन श्वास रोग निदान शिविर का आयोजन किया जाता है, उसी क्रम में इस वर्ष भी यह वार्षिक शिविर लगाया जा रहा है। मोटे के महावीर मंदिर समिति ने शिविर की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं, आज रात को मंदिर परिसर में श्वांस रोगियों को अमृतरूपी दवा का वितरण किया जाएगा।
मंदिर समिति के सचिव एडवोकेट आनंद शर्मा ने बताया कि यह शिविर विश्व आयुर्वेद परिषद के सहयोग से लगाया जा रहा है। शिविर में शामिल होने के लिए मरीज को पंजीयन कराना होता है, जो पिछले कई दिनों से मंदिर में किए जा रहे थे। इसके साथ ही करीब 20 दिनों से मंदिर समिति द्वारा शिविर की तैयारियां भी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आज शरद पूर्णिमा की मध्य रात्रि में श्वांस रोगियों को गाय के दूध से बनी खीर के साथ दवा दी जाएगी, जिसका सेवन करने से उनकी बीमारी दूर होगी। श्री शर्मा ने बताया कि पिछले लगभग दो दशकों से मंदिर में यह आयोजन होता आ रहा है। ऐसी मान्यता है कि शिविर में दवा का सेवन करने वाले मरीज, एक बार की दवा से ही पूरी तरह स्वस्थ्य हो जाते हैं और इन्हें इसके बाद किसी भी प्रकार की दवा का सेवन नहीं करना पड़ता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला