मालोर्का में समुद्र तट पर बना रेस्तरां ढहा, चार की मौत
स्पेनिश द्वीप मालोर्का पर समुद्र तट पर बना रेस्तरां आंशिक रूप से ढह गया और इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक अन्य घायल हो गए, जबकि अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार लोगों को बचाने का कार्य चल रहा है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी।न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना से पहले ली गई तस्वीरों से पता चला है कि रेस्तरां तीन मंजिल था, मध्य और ऊपरी मंजिल पर बड़ी छतें थीं जो खंभों पर टिकी हुई थीं। वहीं छतों के गिरने से यह हादसा हुआ है और लोग दब गए।अधिकारियों ने पीड़ितों की राष्ट्रीयता के बारे में विवरण साझा नहीं किया। अधिकारियों ने घायल लोगों की संख्या बढ़ाकर 27 कर दी है। इससे पहले एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट में, मालोर्का की आपातकालीन सेवाओं ने कहा था कि चार लोगों की मौत और 21 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि वह रेस्तरां के बचाव कार्य पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। सांचेज़ ने आगे कहा कि उन्होंने स्थानीय और क्षेत्रीय नेताओं को राष्ट्रीय सरकार के सभी संसाधन देने की पेशकश की है।
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?