मकान में आराम कर रहे मजदूरों पर गिरा छप्पर, आधा दर्जन लोग घायल
छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परापट्टी में एक कच्चे मकान का छप्पर गिरने से पांच लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम परापट्टी में शुक्रवार की रात करीब 9 बजे दशरथ सिंह के खेत पर मजदूरी के लिए किशनगढ़ से आए मजदूर रात में जब खेत पर बने उसके पुराने घर में आराम कर रहे थे तभी मकान की लकड़ी टूट गयी और घर का छप्पर आराम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गया जिससे सभी लोग घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती गराया है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर मंगलवार को मंूगफली उखाडऩे के लिए परापट्टी आए थे। घायलों में दशरथ आदिवासी पिता दम्मू उम्र 45 वर्ष, अनीता पत्नि दशरथ 30 साल, बड़ी पुत्री ललिता पिता दशरथ 17 साल, छोटी पुत्री ममता पिता दशरथ 13 साल सभी निवासी किशनगढ़, श्याम आदिवासी, गुड्डन पिता काशीराम 24 वर्ष शामिल हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला