राजस्व अधिकारियों ने उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में शुक्रवार को एसडीएम सहित अन्य राजस्व अधिकारियों ने जिले के गेहूं उपार्जन केन्द्रों का निरक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन कर केन्द्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए गए कि जिन केन्द्रों पर खरीदी भण्डारण में ज्यादा मात्रा में गेहूं रखा हुआ है इसे सुरक्षात्मक और वर्षा के दृष्टिगत भारतीय खाद्य निगम वेयर हाउस हरपालपुर पहुंचाने के जिला प्रबंधक आपूर्ति निगम को निर्देश दिए और परिवहनकर्ता को ज्यादा गाड़ी लगाकर भण्डारित गेहूं को केन्द्र से परिवहन करने के लिए कहा। इसके अलावा किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, छायादार बैठने की व्यवस्था आदि को बेहतर रखने के निर्देश दिए गए। जिले में 80 में से 25 केन्द्र संचालित हो चुके है। शेष को शीघ्र चालू करने के लिए भी निर्देशित किया गया। शासन की उपार्जन नीति के तहत किसान भाई जिन्होंने किसी भी केन्द्र का पंजीयन कराया हो, वह अपनी सुविधा अनुसार जिले के किसी भी केन्द्र पर फसल बेंच सकते हैं। एसडीएम सहित अन्य राजस्व अधिकारियों द्वारा उपार्जन केन्द्र मऊसहानियां, बक्सवाहा, मुंडेरी, लवकुशनगर, गढ़ीमलहरा, महाराजपुर, मनिया, सेडारा, सेवार एवं बमनोरा सहित जिले के अन्य केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
SIR को लेकर सियासत तेज, Mamata Banerjee बोलीं—जनता देगी करारा जवाब
केरल चुनाव: पार्टियों का प्रचार थमा, किस्मत अब गठबंधन के हाथ में
आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस की रणनीति, Indian National Congress ने बंगाल में बढ़ाई चुनावी ताकत
छात्रों ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान और सावधानी की मांग की
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी