सामान्य प्रेक्षक ने जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा की
छतरपुर। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत छतरपुर जिले में द्वितीय चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मतदान संबंधित तैयारियों को लेकर सामान्य प्रेक्षक डॉ. येद्दुला विजय (लोकसभा क्षेत्र टीकमगढ़) ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. के साथ नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों से समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर एसपी अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मिलिंद नागदेवे सहित एआरओ उपस्थिति रहे। प्रेक्षक डॉ. विजय द्वारा मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं, स्वीप गतिविधियों, डाक मतपत्र से मतदान, सीविजिल ऐप, एसएसटी एवं एफएसटी टीमों की कार्यवाही सहित स्वतंत्र, निर्विघ्न एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के संबंध में संपूर्ण तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए की मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रहे। ताकि मतदान करने आने वाले लोगों को कोई भी परेशानी न हो। उन्होंने बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के अनुरूप मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। साथ ही एमसीएमसी कक्ष द्वारा पेड न्यूज पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए और निर्वाचन संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकरण के लिए निर्देशित किया। प्रेक्षक डॉ. विजय ने चेक पोस्ट, नाको इत्यादि प्वाइंट पर ट्रांसपोर्ट के वाहन सहित अन्य वाहनों की बेहतर ढंग से जांच करने के निर्देश दिए। ताकि अनाधिकृत सामग्री जिले में प्रवेश न कर सके। उन्होंने कहा आदर्श आचरण संहिता के नियमों को ध्यान में रखकर कार्य किया जाए। पालन नहीं करने पर संबंधित पर कार्यवाही करें। उन्होंने 75 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही डाक मतपत्रों के सुरक्षित परिवहन रूट प्लान के लिए निर्देशित किया। उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने जिले में प्रभावी स्वीप गतिविधियों को करने के निर्देश दिए तथा निर्वाचन कार्यों में लगे कर्मियों की सुविधा के दृष्टिगत आईडी कार्ड सहित अन्य सभी चीजों को कलर कोड में बनाने के निर्देश दिए और पुलिस प्रशासन को सुरक्षात्मक व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा