छतरपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी, स्थानीय निर्वाचन छतरपुर मिलिंद नागदेवे ने बताया कि नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2025 का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित समय सारणी के तृतीय चरण की कार्यवाही अनुसार दावा आपत्ति केन्द्र पर दावे आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 08 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक नियत की गई थी। जो संशोधित कार्यक्रम अनुसार 24 अक्टूबर 2025 अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित की गई है। साथ ही निराकृत दावा आपत्ति के आवेदन पत्रों की ईआरएमएस में प्रविष्टि की अंतिम तिथि 10 नवम्बर, 13 नवंबर तक दावे आपत्ति की चेक लिस्ट तैयार करना, 17 नवम्बर तक चेकलिस्ट की जांच कर त्रुटि सुधार उपरांत वेण्डर को वापिस करना और फोटोयुक्त और फोटोरहित अंतिम मतदाता सूची जनरेट करना, 18 नवम्बर तक वेबसाइट पर अपलोड करना, 20 नवम्बर तक मुद्रित कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराना, 21 नवंबर तक ग्राम पंचायत तथा अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन, 22 नवम्बर 2025 तक अंतिम मतदाता सूची की फोटोरहित सीडी व डीवीडी विक्रय के लिए उपलब्ध कराना एवं फोटोयुक्त अंतिम प्रकाशन का प्रमाणपत्र स्कैन कर अपलोड करने की कार्यवाही का उत्तरदायित्व संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं वेण्डर का रहेगा।
 स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न
नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया था, कार्यक्रमानुसार 17 अक्टूबर 2025 को स्टैण्डिंग कमेटी का आयोजन अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मिलिंद नागदेवे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। जिसमे जिले के समस्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मतदाता सूची के संबंध में व्यापक चर्चा की गई।