पुरस्कार लक्ष्य नहीं, मानसिक विक्षिप्तों की सेवा जारी रहेगी
छतरपुर। पिछले करीब 3 दशक से अधिक समय से मानसिक विक्षिप्तों की सेवा करने वाले डॉ संजय कुमार शर्मा को हाल ही में सामाजिक न्याय, दिव्यांग जन अधिकारिता मंत्रालय की ओर से सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डॉ शर्मा लगातार मानसिक विक्षिप्तों की सेवा में लगे हैं। विगत रोज सूचना मिलते ही वे एक मंदबुद्धि महिला तक पहुंचे और उसे न केवल भोजन दिया बल्कि ठंड से बचाव के लिए कंबल उपलब्ध कराया। सुबह अस्पताल में इलाज दिलाने के बाद महिला को परिवार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी श्री शर्मा ने निभाई।
डॉ संजय कुमार शर्मा बताते हैं कि उन्हें जानकारी मिली थी कि मोटे के महावीर मंदिर के पास एक महिला पिछले दो-तीन दिनों से रह रही है, वह मानसिक रूप से मंदबुद्धि है। चूंकि डॉ शर्मा लंबे समय से ऐसे लोगों की दशा सुधारने में लगे हैं इसलिए उन्होंने महिला के पास जाकर अपने स्तर से पूछताछ की तो उसने अपना नाम राजकुमारी अहिरवार निवासी हिम्मतपुरा बताया। महिला के इतना बताने के बाद डॉ शर्मा ने हिम्मतपुरा में उसका परिवार खोजने के प्रयास किए। अंततोगत्वा प्रयास सफल हुए और महिला के पति धन्नू अहिरवार तथा महिला की मां को जिला मुख्यालय बुलाने में कामयाबी मिल गई। छतरपुर आए धन्नू ने बताया कि उसकी 5 संतानें हैं, मौका पाकर उसकी पत्नी राजकुमारी घर से भाग जाती है। पत्नी का इलाज चल रहा है। धन्नू ने डॉ शर्मा को भरोसा दिया कि वह अब अपनी पत्नी की विशेष रूप से देखभाल करेगा। डॉ शर्मा ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है, इसका मतलब यह नहीं है कि वे अपना कार्य करने में अब आनाकानी करेंगे। पुरस्कार अपने स्थान पर है और विक्षिप्तों की सेवा अपने स्थान पर। यह सेवा जीवनपर्यंत जारी रहेगी। महिला को उसके परिवार से मिलाकर डॉ शर्मा ने राहत महसूस की है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई