ऋषि सुनक ने पार्टी के खिलाफ इस्लामोफोबिया के आरोपों को किया खारिज, कहा......
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को सोमवार को इस्लामोफोबिया के आरोपों के खिलाफ कंजर्वेटिव पार्टी के लोगों का बचाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस्लामोफोबिया से आशय इस्लाम और मुस्लिमों से भय और उनके प्रति घृणा से है। लंदन के मेयर सादिक खान के खिलाफ एक टोरी सांसद की टिप्पणी के बाद से विवाद बढ़ गया है।
सुनक से एक साक्षात्कार के दौरान पूछा गया कि क्या कंजर्वेटिव पार्टी में इस्लामोफोबिक प्रवृत्ति है, क्योंकि सांसद ली एंडरसन को पिछले सप्ताह टोरी पार्टी से यह कहने के लिए निलंबित कर दिया गया था कि इस्लाम समर्थकों ने पाकिस्तानी मूल के खान पर नियंत्रण हासिल कर लिया है।
खान विपक्षी लेबर पार्टी के सदस्य हैं, जिन्होंने एंडरसन की टिप्पणी को इस्लामोफोबिक, नस्लवादी और इस्लाम विरोधी करार दिया था।
इस्लामोफोबिया पर खुलकर बोले सुनक
सुनक पर इस मुद्दे पर ध्यान देने और पूर्व पार्टी सहयोगी की टिप्पणियों की निंदा करने का दबाव बढ़ रहा था। जब उनसे पूछा गया कि क्या कंजर्वेटिव पार्टी में इस्लामोफोबिया की समस्या है, इस पर उन्होंने कहा कि नहीं, बिल्कुल नहीं। मेरा विचार है कि हम सभी पर, खासतौर पर संसद में चुनकर आए लोगों पर जिम्मेदारी है कि अपनी बहस को इस दिशा में नहीं बढ़ाएं जो दूसरों के लिए नुकसान पहुंचाने वाली हो।
ली एंडरसन के विवादास्पद बयान के बारे में पूछे जाने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ली के बयान स्वीकार्य नहीं थे। वे गलत थे और इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज