देर रात हुआ सड़क हादसा, 03 लोगों की मौत
मेरठ । दून हाईवे पर रोहटा फ्लाईओवर पर देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों लोग जाईलो कार में बैठे थे।दिल्ली की ओर से मेरठ आ रही जाईलो डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में घुस गयी। दिल्ली से जा रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। फिर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव मर्चरी पहुंचा दिए हैं।
कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर योगेश ने कहा कि शामली के ऐलम गांव निवासी मनोज, जितेंद्र और राजकुमार मेरठ जाईलो गाड़ी में सवार होकर देर रात दिल्ली से मेरठ आ रहे थे। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दून हाईवे पर रोहटा फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचते ही एकाएक गाड़ी के डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में घुस गयी और दिल्ली की ओर जा रहे ट्रक अगले हिस्से में जा घुसी।
यह हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हाईवे पर दोनों साइड जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। गाड़ी से किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। इंस्पेक्टर ने कहा कि पुलिस ने तीनों घायलों को सुभारती अस्पताल पहुंचाया। शिनाख्त के बाद तीनों के स्वजन को सूचना दी। पीड़ित के स्वजन भी अस्पताल पहुंचे। मौके से चालक ट्रक को छोड़ फरार हो गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों गाड़ियों को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया। उपचार के दौरान जितेंद्र की सुभारती अस्पताल में मौत हो गई। बाकी दो घायलों को मेकिल पहुंचाया जहां तड़के दोनों की मौत हो गई। मृतकों के स्वजन का रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शवों को मर्चरी पहुंचा दिया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला