Road Accidents:पांच लोगों की मौत कोरबा में तीन सड़क दुर्घटनाओं में
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तीन सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये दुर्घटनाएं बुधवार शाम और रात को हुईं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बालको पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रूमगढ़ा बाइपास रोड पर कोयला लदे ट्रेलर (ट्रकः की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान माधव प्रसाद (47), जगरसाई केंवट (53) और लीलाधर केंवट (45) के रूप में हुई है, जो सभी रिश्तेदार थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।
घटना से गुस्साए कई स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया और कोयला परिवहन में लगे वाहनों का रास्ता रोक दिया। उन्होंने कुछ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें शांत कराया।
दूसरी दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवाल व्यक्ति की मौत
वहीं, दूसरी दुर्घटना तब हुई जब एक मोटरसाइकिल की टक्कर ट्रैक्टर से हो गई। इस सड़क दुर्घटना में तेजलाल यादव (49 वर्ष) नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका भाई सुखराम (26 वर्ष) घायल हो गया।
पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि पीड़ित दंपति कोरबा से कुदमुरा गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी सिविल लाइंस पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर इलाके में यह दुर्घटना हुई।
ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर
तीसरी घटना में कोरबा-कटघोरा रोड पर मोहनपुर गांव के पास एक टोल प्लाजा पर एक स्थिर ट्रक में मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से रितेश कुमार (24) नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका दोस्त प्रदीप कुमार घायल हो गया।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे