ई-रिक्शा चालक के साथ लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
छतरपुर। 29 सितम्बर 24 को ई-रिक्शा चालक पीडि़त सुनील रैकवार को रेल्वे स्टेशन छतरपुर से सटई रोड छोडऩे की बात कहकर 2 अज्ञात आरोपियों द्वारा चालक के साथ मारपीट व ई-रिक्शा सहित अन्य सामग्री लूटने संबंधी रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद किया गया था। घटनास्थल सहित अन्य संबंधित स्थान से साक्ष्य एकत्र किए गए। एकत्रित साक्ष्य एवं हुलिया के आधार पर अपराधियों की पहचान की गई। सोमवार को उक्त लूट की घटना के एक आरोपी शैलू साहू पिता छन्नू साहू उम्र 24 वर्ष निवासी पीतांबरा मंदिर के पास सटई रोड को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी शैलू ने अपने साथी के साथ मिलकर ई-रिक्शा चालक के साथ लूट करना स्वीकार किया एवं लूटे गये ई-रिक्शा कीमत करीब 2 लाख रुपये को आरोपी के पास से बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है। अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही निरीक्षक बाल्मीक चौबे थाना प्रभारी थाना सिविल लाइन, उनि धर्मेन्द राजपूत, प्रआर जयवेदी, प्रआर राजू, आर. हरेन्द, आर. भूपत, आर. युवराज, आर. दिनेश की भूमिका रही।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला