सफाई कर्मचारियों ने रैली निकालकर दी आंदोलन की चेतावनी
भारतीय सफाई मजदूर संघ ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
छतरपुर। भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष आदित्य बाल्मिक के नेतृत्व में नगर पालिका और जिला चिकित्सालय के सफाई कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर विशाल रैली निकाली गई। रैली के बाद कर्मचारियों ने अपर कलेक्टर जीएस पटेल को कलेक्टर के नाम का ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
दोपहर 1 बजे किशोर सागर तालाब स्थित अंबेडकर भवन में बड़ी संख्या में नगर पालिका और जिला चिकित्सालय के सफाई कर्मचारी भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले एकत्र हुए। इसके बाद रैली अंबेडकर भवन से शुरू होकर खड़े हनुमान जी, चौबे तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची, जहां ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष आदित्य बाल्मिक ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं, जैसे संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन, बढ़े हुए वेतन का एरियर, आउटसोर्स कर्मचारियों का समय पर वेतन और पीएफ जमा, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, नगर पालिका विनियमित कर्मचारियों की एनपीएस कटौती, और संविदा कर्मचारियों की पीएफ कटौती, को लेकर कई बार आवेदन दिए गए, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का जल्द निराकरण नहीं हुआ, तो जिले के सभी सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। आदित्य बाल्मिक ने कहा, हम कर्मचारियों के हक के लिए लगातार संघर्ष करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान होने तक चुप नहीं बैठेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बुंदेला, जिला महामंत्री डॉ. राजेंद्र सिंह, पूर्व अजाक्स जिला अध्यक्ष केडी अहिरवार, हेमेंद्र बाल्मिक, रवि पथरौल, अरमान मेहरौलिया, चंद्रभान बाल्मिक, राजा मेहरौलिया, जितेंद्र अहिरवार, मनीष अहिरवार, अखिलेश और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप