भीषण आगजनी में तबाह हुआ साहू परिवार का आशियाना
छतरपुर। बीते रोज शाम के वक्त जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 17 में रहने वाले एक साहू परिवार पर उस वक्त दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनके घर में आग लग गई। भीषण आगजनी के चलते परिवार का आशियाना तबाह हो गया है और लाखों रुपए का नुकसान होने के कारण परिवार कंगाल हो गया है।
शहर के वार्ड नंबर 17 में मॉडल स्कूल के समीप रहने वाली रेखा साहू ने बताया कि उनके घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। संभवत: इसी विद्युत लाइन में फॉल्ट होने के कारण निकली चिंगारी से घर में आग लगी है। आग लगने के बाद घर के सदस्यों के अलावा मोहल्ले के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, कपड़े, नगदी पैसे, गृहस्थी का सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज खाक हो गए। घर में मौजूद साहू परिवार की किराना दुकान का सारा सामान भी जलकर खाक हो गया है। परिवार के मुताबिक आगजनी में उन्हें लगभग 20 से 22 लाख का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने आगजनी की सूचना सिविल लाइन थाने में दी है।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा