छतरपुर। संगम सेवालय द्वारा सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय की सहायता से एक नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर चौबे कॉलोनी स्थित एप्पल पब्लिक स्कूल में लगाया गया, जिसमें विद्यालय के लगभग 150 बच्चों की नेत्र जांच की गई।
जांच के दौरान 8 बच्चों की आंखों में दृष्टि संबंधी समस्या पाई गई, जिनके आगे के उपचार हेतु आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय की टीम द्वारा प्रदान किया गया। संगम सेवालय का उद्देश्य ऐसे शिविरों के माध्यम से समाज के बच्चों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रारंभिक अवस्था में ही दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान कराना है।
इस अवसर पर संगम सेवालय की टीम एवं एप्पल पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने भी बच्चों को नेत्रों की देखभाल से संबंधित उपयोगी जानकारी दी। संगठन ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया है।