संजू सैमसन का अस्पताल में ऑपरेशन हुआ सफल, डॉक्टर्स के साथ वायरल हुई फोटो
Sanju Samson: संजू सैमसन का सफल ऑपरेशन हुआ है. ये सर्जरी उनके हाथों की उंगली की हुई है, जो कि इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के दौरान टूट गई थी. टूटी उंगली की सर्जरी के बाद डॉक्टरों की पूरी टीम के साथ सैमसन की अस्पताल से पहली पिक्चर सामने आई है, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल है. इस ऑपरेशन के बाद सवाल सैमसन के IPL 2025 में खेलने को लेकर भी उठ रहे हैं. सवाल ये कि सैमसन को रिकवरी में कितना टाइम लगेगा? क्या वो IPL 2025 तक ठीक हो पाएंगे? IPL में संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं.
संजू सैमसन को इंजरी हुई कब थी?
संजू सैमसन के हाथों की जिस उंगली की सर्जरी की गई, वो टूटी कब? तो ऐसा इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में खेले 5वें T20 मुकाबले के दौरान हुआ. दरअसल, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की एक तेज गेंद सैमसन की उंगली पर जा लगी, जिससे वो फ्रैक्चर हो गया था. अब सवाल है कि क्या संजू सैमसन IPL 2025 तक रिकवर हो पाएंगे? तो जैसे कि कयास हैं इस बात की पूरी उम्मीद है कि सैमसन IPL 2025 में खेलते और राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते दिखेंगे. मतलब वो तब तक पूरी तरह से रिकवर हो सकते हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में सैमसन
संजू सैमसन, इंग्लैंड के खिलाफ खेले सभी 5 T20 मुकाबले का हिस्सा रहे थे. हालांकि उन्होंने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं किया था. 5 मैचों में वो बस 51 रन ही बना सके थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक भी 120 से नीचे का रहा था. IPL में संजू सैमसन के प्रदर्शन की बात करें तो अब तक खेले 168 मैचों में उन्होंने 4419 रन बनाए हैं. IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए उनके बल्ले से 15 पारियों से 531 रन निकले थे. भारत के लिए सैमसन ने अब तक 58 मैच खेले हैं, जिसमें कुल 1471 रन जड़े हैं. सैमसन ने भारत के लिए 16 वनडे और 42 T20 मुकाबले खेले हैं.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन