जिले भर में होंगे सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में विद्या भारती की पहल
छतरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में विद्या भारती द्वारा महिलाओं के जागरूकता कार्यक्रम सप्त शक्ति संगम के आयोजन की जानकारी देने के लिए रविवार को सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिचाई कॉलोनी में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में बताया गया कि महाकौशल प्रांत के समस्त सरस्वती शिशु मंदिरों (नगरीय, ग्राम भारती और संस्कार केंद्र) में यह कार्यक्रम होगा।
गल्ला मंडी विद्यालय की प्रधानाचार्य नेहा पाटकर ने बताया कि यह कार्यक्रम श्रीमद्भागवत गीता के दसवें अध्याय के 34वें श्लोक से प्रेरित है, जिसमें नारी की सात शक्तियों- कीर्ति, श्री (लक्ष्मी), वाक् (वाणी), स्मृति, मेधा, धृति (धैर्य) और क्षमा का वर्णन है। आयोजन का उद्देश्य नारी में इन गुणों को जागृत कर उन्हें सप्त शक्ति के रूप में सशक्त बनाना है, ताकि वे मातृत्व के सिंहासन से समाज और विश्व का कल्याण करें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन हेतु 5 अक्टूबर, 11-12 अक्टूबर, 21 अक्टूबर, 26 अक्टूबर, 2 नवंबर, 9 नवंबर, 16 नवंबर, 23 नवंबर और 7 दिसंबर की तिथियां चुनी गई हैं। प्रत्येक कार्यक्रम में 250-300 मातृशक्तियों को कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य बोध, स्वदेशी बोध जैसे विषयों पर प्रांत निर्धारित वक्ताओं द्वारा उद्बोधन दिया जाएगा। यह पूरी तरह महिलाओं का महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा आयोजित होगा, पुरुषों की कोई भूमिका नहीं। जिले के 20 से अधिक कार्यक्रमों से 10,000 से अधिक महिलाओं का प्रबोधन होगा, जो संघ के पंच परिवर्तन संकल्प को पूरा करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री की वंदन शक्ति योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एरिया में जाकर समूह बनाकर जागरूक किया जा रहा। योजना का उद्देश्य महिलाओं को छोटे उद्योगों और घरेलू उत्पादों से जोडऩा है, ताकि वे वोकल फॉर लोकल के नारे को साकार करें। महिलाओं को समझाया जा रहा कि घरेलू उत्पादों को बाजार तक पहुंचाकर आत्मनिर्भर बनें, आर्थिक उन्नति करें। योजना से महिलाओं को वित्तीय मदद और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष