गड्ढों में बदल गया सटई रोड, रोज हो रहे हादसे
छतरपुर। शहर का सटई रोड गड्ढों में तब्दील हो गया है। यहां से गुजरने वाले लोग न केवल कीचड़ में लिपट रहे हैं बल्कि हादसों का शिकार भी हो रहे हैं। सड़क खराब होने से यहां के रहवासी परेशान हैं। लोगों ने तुरंत सड़क के सुधार की मांग की है।
पुराने पन्ना नाके से सटई के लिए जाने वाले मार्ग में पावर हाउस के पास से लेकर गल्लामण्डी और गौरैया तिराहे तक की सड़क गड्ढों में बदल गई है। बरसात का मौसम होने की वजह से इन गड्ढों में पानी भर रहा है जिससे लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। गड्ढों में पानी भरने से यह अंदाजा नहीं पाता कि गड्ढे कितने गहरे हैं। हर रोज कई ई-रिक्शा यात्रियों को कीचड़ स्नान कराने में लगे हैं। यहीं के रहने वाले राजेश कुमार अनुरागी ने बताया कि गड्ढों के कारण लोग आए दिन घायल हो रहे हैं। उनका कहना है कि सड़क की इस दुर्दशा सुधारने में किसी का ध्यान नहीं है। पिछले काफी समय से यह सड़क खराब है लेकिन स्थानीय प्रशासन ने लेकर लोक निर्माण विभाग भी मुंह फेरे बैठा है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द गड्ढों को नहीं भरा गया तो मजबूरन व्यवस्था सुधारने के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा।
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
राजनीतिक तकरार तेज, सड़क विवाद में सपा नेता निशाने पर
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री