हरपालपुर की सत्तन तलैया और पार्क का हुआ लोकार्पण
हरपालपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद हरपालपुर में सत्तन तलैया सौंदर्यीकरण और पार्क निर्माण कार्य का लोकार्पण गुरुवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह ने लोकार्पण के साथ वृक्षारोपण भी किया।
उल्लेखनीय है कि कुल 80 लाख रुपये की लागत से बनी परियोजनाओं में सत्तन तलैया के गहरीकरण के लिए 12 लाख 41 हजार रुपये तथा सौंदर्यीकरण के लिए 55 लाख रुपये मिले थे। इसके अलावा लहचूरा रोड पर बड़ी कुटी के पास वीरांगना लक्ष्मीबाई नवीन पार्क के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये अमृत 2.0 योजना के तहत स्वीकृत किए गए थे। परियोजना के तहत सत्तन तलैया सौंदर्यीकरण में घाट निर्माण, लाइटिंग, पाथवे, ग्रीन स्पेस, पिचिंग, इनलेट-आउटलेट और एरिएटर का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जिसका लोकार्पण बीते रोज पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह उर्फ भंवर राजा और विधायक कामाख्या प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में हरपालपुर नगर परिषद अध्यक्ष अमित अग्रवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी धीरेंद्र सिंह तोमर, पार्षद और अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद मानवेंद्र सिंह और कामाख्या प्रताप सिंह ने वृक्षारोपण किया।
आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस की रणनीति, Indian National Congress ने बंगाल में बढ़ाई चुनावी ताकत
छात्रों ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान और सावधानी की मांग की
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार