एसबीआई ने एमसीएलआर दर बढ़ाई, घर के लिए लोन लेना होगा महंगा
नई दिल्ली। अब घर का सपना देख रहे लोगों को बैंक से लोन महंगा पड सकता है। देश के प्रमुख बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एमसीएलआर रेट में 0.1 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जिससे लोन लेने वाले उपभोक्ताओं पर ईएमआई का बोझ बढ़ सकता है। यानी कि अब लोन पर ज्यादा ईएमआई चुकाना होगा। वहीं स्टेट बैंक की वेबसाइट के मुताबिक एमसीएलआर की नई दर 15 जून से लागू हो गई है। इस बदलाव के साथ ही एक साल का एमसीएलआर रेट बढ़कर 8.75 फीसदी हो गया है, जो पहले 8.65 फीसदी था। दर में बदलाव के बाद ओवरनाइट एमसीएलआर अब 8.00 फीसदी से बढ़कर 8.10 फीसदी हो गया है, जबकि एक महीने और तीन महीने का एमसीएलआर 8.20 फीसदी से बढ़कर 8.30 फीसदी हो गया है। छह महीने का एमसीएलआर अब 8.55 फीसदी से बढ़कर 8.65 फीसदी हो चुका है। इसके अलावा दो साल का एमसीएलआर 8.75 फीसदी से बढ़कर 8.85 फीसदी हो गया है और तीन साल का एमसीएलआर अब 8.85 फीसदी से बढ़कर 8.95 फीसदी हो गया है। यानी कि अब आपको हर महीने पहले से ज्यादा लोन पर ईएमआई चुकाना होगा। बता दें कि होम और ऑटो लोन समेत ज्यादातर रिटेल लोन एक साल की एमसीएलआर दर से जुड़े हैं। एमसीएलआर में बढ़ोतरी से आरबीआई रेपो रेट या ट्रेजरी बिल यील्ड जैसे बाहरी बेंचमार्क से जुड़े कर्ज लेने वाले कस्टमर्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है। अक्टूबर 2019 से एसबीआई समेत बैंकों को नए लोन को इन बाहरी बेंचमार्क से जोड़ना आवश्यक हो गया है।
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
किसी भी मामले में जल्दबाजी नहीं, निष्पक्ष जांच जरूरी – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
मुंबईकरों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: वर्षा गायकवाड़ ने सरकार पर साधा निशाना
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा