एसडीओपी द्वारा बमनौरा में ग्रामवासियों संवाद कर किया गया जागरूक
पुलिस। पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा मुस्कान अभियान के तहत माह नवंबर में जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन एवं छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
आज एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल एवं थाना प्रभारी खजुराहो निरीक्षक प्रशांत सेन द्वारा थाना खजुराहो क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बमनौरा में जाकर जन चौपाल में ग्राम वासियों से संवाद किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी द्वारा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने हेतु जनजागरूक किया गया। साथ ही पास्को अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता, एवं अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी ग्राम वासियों को दी गयी। पुलिस द्वारा बाल विवाह, बाल अपराध एवं बाल उत्पीडऩ के दुष्प्रभावों के उदाहरण प्रस्तुत कर समझाइश दी गयी, ताकि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। बच्चों से संवाद कर उन्हें शिक्षा की ओर अग्रसर होने एवं अपने भविष्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?
रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल
'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी