एसईसीएल कॉलोनी का संकट: कर्मचारी पी रहे दूषित पानी, अधिकारियों ने दिया यह बयान
कोरबा: कोरबा की एसईसीएल कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों और उनके परिजनों को लंबे समय से दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है। स्थिति यह है कि कई परिवारों के सदस्य पेट और त्वचा संबंधी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। बावजूद इसके, एसईसीएल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों और मुख्य महाप्रबंधक की लापरवाही के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार, पानी की शुद्धिकरण प्रक्रिया में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री को प्रबंधन द्वारा समय पर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिसके चलते कॉलोनी में गंदा और अस्वच्छ पानी सप्लाई हो रहा है।
इस गंभीर समस्या को लेकर कॉलोनीवासियों और क्षेत्र के पार्षद सुशील गर्ग और शैलेंद्र सिंह ने प्रबंधन को शिकायतें सौंपी हैं। शिकायत के बाद प्रबंधन ने दो दिन में समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन हफ्तों बाद भी पानी की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं किया गया।
वार्ड पार्षद सुशील गर्ग ने बताया कि इस समस्या को लेकर सीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक हुई और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण भी किया गया। जहां काफी गंदगी पाई गई। ट्रीटमेंट में सुविधाओं का अभाव था। जिन्हें जल्द सुध लेने की बात अधिकारियों के द्वारा कही गई थी।
कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया है कि प्रबंधन की उदासीनता और गैरजिम्मेदार रवैये के कारण कर्मचारी परिवारों को रोजाना दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। पार्षदों के निरंतर प्रयासों और याद दिलाने के बावजूद अब तक साफ पानी की व्यवस्था नहीं की गई है।
एसईसीएलएल के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के स्टाफ ऑफिसर नीलगिरी पटेल ने बताया कि इंटेकवेल बैठक पाइपलाइन बेचने की योजना चल रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण जहां से पानी सप्लाई होता है। वहां दिक्कतें आ रही थी। फिलहाल, बीच में पानी सप्लाई थोड़ा ठीक नहीं था। अभी हाल ही में सुधार लिया गया है। जो भी कमी है उसे बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही स्वच्छ जल आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन की होगी।
वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, एसईसीएल में संसाधन की कमी है। पानी डालने वाला कैमिकल, एलम, पीएससी पाउडर, चूना, सोडा बिलचिंग पाउडर, सामान उपलब्ध नहीं है। जिसके चलते पानी साफ सप्लाई नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों को चाहिए कि गंभीरता से ध्यान दें।
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव