एमसीबीयू में धारा 52 लागू: वित्तीय अनियमितताओं के आरोप
कुलपति के सभी अधिकार शासन ने लिए अपने अधीन
छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय (एमसीबीयू) में लगातार सामने आ रही वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के बाद राज्य शासन ने विश्वविद्यालय पर धारा 52 लागू कर दी है। इसके साथ ही कुलपति शुभा तिवारी के सभी प्रशासनिक अधिकार शासन ने अपने अधीन ले लिए हैं।
जानकारी के अनुसार धारा 52 तब लागू की जाती है, जब विश्वविद्यालय की स्थिति असामान्य हो जाती है और शासन को प्रशासनिक हस्तक्षेप की आवश्यकता महसूस होती है। राज्यपाल की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की जाती है। धारा 52 लागू होने का अर्थ है कि वर्तमान कुलपति अब अपने पद से जुड़े अधिकारों का उपयोग नहीं कर सकेंगी और विश्वविद्यालय का संचालन राज्य शासन द्वारा नियंत्रित किया जाएगा।
विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 के अनुसार धारा 13 व 14 के प्रावधानों के तहत नई कुलपति की नियुक्ति तक शासन या राज्यपाल एक उच्च स्तरीय समिति गठित करेगा। वहीं वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए धारा 47 के अंतर्गत वित्तीय वार्षिक रिपोर्ट तथा धारा 48 के अंतर्गत विश्वविद्यालय की लेखा परीक्षण प्रक्रिया की जाएगी। धारा 52 के प्रभाव में विश्वविद्यालय की विद्या परिषद और कार्यपरिषद भंग कर नई समितियों का गठन राज्यपाल द्वारा किया जाएगा। साथ ही धारा 26-27 के तहत विभिन्न संकायों की बोर्ड ऑफ स्टडीज तथा धारा 20 के अनुसार विश्वविद्यालय कोर्ट का गठन भी पुन: किया जाएगा। धारा 54 के तहत विद्यार्थी परामर्शी समिति भी नई सिरे से गठित होगी।
गौरतलब है कि कुलपति शुभा तिवारी व कुलसचिव यशवंत पटेल की नियुक्ति के बाद से ही छात्रों और विधायकों द्वारा शासन एवं राजभवन को लगातार वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी शिकायतें भेजी जाती रही हैं। इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए शासन ने अंतत: धारा 52 लागू करने का निर्णय लिया है।
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा