कांग्रेस विधायक के सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट, मामला दर्ज
छतरपुर। बड़ामलहरा थाना अंतर्गत बीती रात एक शराबी ने विधायक के सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट कर दी। पीएसओ की शिकायत पर थाना बड़ामलहरा पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार बड़ामलहरा से कांग्रेस विधायक रामसिया भारती के सुरक्षाकर्मी परवेज खान के साथ विधायक निवास पर बुधवार की रात लगभग 10 बजे शराब के नशे में आए आनंद यादव, गौरीशंकर एवं एक महिला ने मारपीट कर दी। पुलिस ने सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर आनंद यादव, गौरीशंकर यादव सहित एक महिला पर शासकीय कार्य में बाधा, घर में घुसकर मारपीट एवं गाली-गलौच की एफआईआर दर्ज की है। आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
इनका कहना-
बड़ामलहरा से एक प्रकरण सामने आया है जहां विधायक निवास पर पीएसओ के साथ झूमा-झटकी और शासकीय कार्य में बाधा डालने की शिकायत मिली थी। थाना बड़ामलहरा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है। अग्रिम कार्यवाही कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। अभी वजह सामने नहीं आयी है पता चला है कि युवक शराब के नशे में था।
अगम जैन, पुलिस अधीक्षक
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला