सेंसेक्स ने भरी उड़ान, निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड लेवल
व्यापार : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। मुख्य रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी रही। विशेषज्ञों ने कहा कि दिवाली तक जीएसटी में बड़े सुधारों की योजना और भू-राजनीतिक चिंताओं में कमी से बाजार में आशावाद बना हुआ है।
लगातार चौथे कारोबारी दिन बढ़त के साथ, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 370.64 अंक या 0.46 प्रतिशत उछलकर 81,644.39 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 482.13 अंक या 0.59 प्रतिशत बढ़कर 81,755.88 पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 103.70 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,980.65 पर आ गया।
सेंसेक्स कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स में सबसे ज़्यादा 3.5 प्रतिशत की बढ़त रही, जबकि अदानी पोर्ट्स में 3.16 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.82 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इटरनल, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और मारुति भी लाभ में रहीं। वहीं बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचसीएल टेक पिछड़ गए।
जीएसटी सुधार और क्रेडिट रेटिंग का पड़ा असर
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, कि जीएसटी को तर्कसंगत बनाए जाने और भारत की क्रेडिट रेटिंग में हाल में हुए सुधार की उम्मीदों से उत्साहित घरेलू बाजार में नई तेजी जारी रही। रूस और यूक्रेन के बीच भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेतों से भी बाजार में अतिरिक्त आशावाद आया।
यूरोपीय बाजार में दिखी बढ़त
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाज़ार सोमवार को बिना किसी बदलाव के बंद हुए।
ब्रेंट क्रूड का भाव घटकर 65.98 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.93 प्रतिशत घटकर 65.98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 550.85 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। सोमवार को सेंसेक्स 676.09 अंक या 0.84 प्रतिशत बढ़कर 81,273.75 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 245.65 अंक या 1 प्रतिशत चढ़कर 24,876.95 पर बंद हुआ।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात