मानसिक विक्षिप्तों के सेवक डॉ. संजय शर्मा ने महिला को पहुंचाया अस्तपाल
छतरपुर। मानसिक विक्षिप्तों के सेवक कहे जाने वाले डॉ. संजय शर्मा का सेवा कार्य लगातार जारी है। मंगलवार को उन्होंने बमीठा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से घूम रही महिला का रेस्क्यू कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि महिला विक्षिप्त है डिप्रेश, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि बमीठा क्षेत्र के समाजसेवी रामेश्वर पटेल और अशोक नामदेव ने उन्हें फोन पर महिला के संबंध में सूचना दी थी, जिसके बाद उन्होंने महिला का रेस्क्यू किया है। डॉ. शर्मा ने बताया कि सबसे पहले महिला को बागेश्वर धाम में देखा गया था। पिछले कुछ दिनों से वह गंज और बमीठा में घूम रही थी। एक-दो दिन पहले किसी जानवर के हमले से उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया है। जब उन्हें महिला के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने गंज पहुंचकर महिला का रेस्क्यू किया और उसे जिला अस्पताल लेकर आए। डॉ. शर्मा ने महिला से उसका नाम और पता पूछने का प्रयास किया लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। डॉ. शर्मा ने बताया कि कोई भी सवाल पूछे जाने पर वह हंस रही है, जबकि घर जाने से इंकार कर रही है। संभावना है कि वह अपने परिवार से सताई हुई है और विक्षिप्त न होकर डिप्रेशन में है। फिलहाल महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही डॉ. शर्मा ने उसके परिजनों की तलाश भी शुरु की है।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा