बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
छतरपुर। उच्चतम न्यायालय का एक आदेश उन बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों के लिए घातक साबित हुआ जो बीएड की डिग्री के बाद प्राथमिक शिक्षक नियुक्त हो गए थे। प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2022 एवं 23 के अंतर्गत नियुक्त किए गए बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षकों को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस आदेश से जिले में पदस्थ 10 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त हो गईं।
सहायक संचालक छतरपुर आरपी प्रजापति ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 10 ऐसे शिक्षक हैं जो बीएड डिग्री के साथ प्राथमिक शिक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे। सर्वोच्च न्यायालय ने 11 अगस्त 2023 को आदेश पारित करते हुए प्राथमिक शिक्षक के लिए बीएड योग्यता निरस्त कर दी थी। इसी आदेश के पालन में राज्य सरकार ने उन सभी शिक्षकों को पद से पृथक कर दिया जो बीएड योग्यता के साथ प्राथमिक शिक्षक नियुक्त हुए थे। श्री प्रजापति के मुताबिक जिले में ऐसे 10 शिक्षक प्रभावित हुए हैं। उन सभी शिक्षकों को सेवामुक्त कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई