शिकार के लिए बिछाए गए विद्युत तार की चपेट में आने से किशोर की मौत
छतरपुर। खजुराहो थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रोही में एक किशोर की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। बताया गया है कि किशोर की मौत संभवत: शिकार के लिए बिछाए गए विद्युत तार की चपेट में आने के कारण हुई है। मृतक, अपने माता-पिता की इकलौती संतान था, जिस कारण से उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अखिलेश पुत्र नत्थू पाल उम्र 18 वर्ष निवासी खर्रोही के रूप में हुई है, जो कि पिछले दो दिनों से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, इसी दौरान जंगली इलाके में अखिलेश की लाश पड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची खजुराहो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस तार की चपेट में आने से अखिलेश की मौत हुई है, वह किसी अज्ञात व्यक्ति ने शिकार के उद्देश्य से बिछाया था। बहरहाल पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विवेचना शुरु की है।
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप