शहीद जितेंद्र सिंह खेल उद्यान का एसपी ने किया लोकार्पण
छतरपुर। सिविल लाइन पुलिस आवासीय परिसर की रिक्त भूमि में पुलिस परिवार के लोगों, बच्चों के खेल एवं टहलने के लिए आवश्यक सुविधाओं सहित खेल उद्यान का निर्माण किया गया। निर्माणाधीन उद्यान का वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी निरंतर किया जाता रहा है। निर्माण में पुलिस बल द्वारा श्रमदान किया जाता रहा है।
शुक्रवार को छतरपुर पुलिस द्वारा शहीद हुए पुलिस जवान जितेंद्र सिंह की स्मृति में पुलिस आवासीय परिसर सिविल लाइन में निर्मित किए गए शहीद जितेंद्र सिंह खेल उद्यान का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस परिवार के बच्चों से वार्ता की गई, बच्चों ने उत्साह एवं प्रसन्नता के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं शारीरिक अभ्यास के बारे में बताया। साथ ही पुलिस परिवार को उद्यान एवं परिसर में साफ सफाई हेतु निर्देश दिए। तत्पश्चात उद्यान का फीता काटकर लोकार्पण किया गया, एवं बच्चों के साथ पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उद्यान में खेलकूद में भागीदारी की, संसाधनों का निरीक्षण किया।
उद्यान में क्रिकेट पिच, वॉलीबॉल, फुटबॉल मैदान सहित टहलने के लिए ट्रैक की व्यवस्था है। बच्चों के लिए झूला, फिसलपट्टी, डमाडम, चकरी झूला, इत्यादि की व्यवस्था है। आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, डीपीओ प्रवेश अहिरवार, नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा, रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, सूबेदार प्रभा सिलावट, पुलिस परिवार एवं बच्चे सम्मिलित रहे।
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक