शाहिद कपूर और त्रिप्ती डिमरी की जोड़ी: विशाल भारद्वाज की नई फिल्म की घोषणा
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की सक्सेस के बाद शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की आगामी फिल्म देवा (Deva) का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। इस बीच फैंस की एक्साइटमेंट अब एक और न्यूज से नेक्स्ट लेवल पर जा पहुंची है। देवा की रिलीज से पहले शाहिद कपूर की एक और फिल्म का एलान हुआ है।
शाहिद कपूर ने 21 साल के करियर में कई बड़ी हीरोइनों के साथ स्क्रीन शेयर किया है। अब वह बी-टाउन की भाभी नंबर 2 यानी तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) के साथ नजर आने वाले हैं। एनिमल एक्ट्रेस के साथ शाहिद की नई फिल्म का निर्देशन दिग्गज निर्देशक विशाल भारद्वाज कर रहे हैं।
शाहिद-तृप्ति की नई फिल्म का एलान
साजिद नाडियावाला के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के साथ ये एक्साइटिंग न्यूज शेयर की गई है। कोलाज फोटो में स्टार कास्ट शाहिद, तृप्ति डिमरी, निर्माता साजिद और निर्देशक विशाल भारद्वाज नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ लिखा गया है, "मैं प्रतिभाशाली निर्देशक, मेरे प्रिय दोस्त विशाल भारद्वाज और पावरहाउस शाहिद कपूर के साथ मिलकर काम करने के लिए एक्साइटेड हूं। अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली तृप्ति डिमरी का #NGEFamily में स्वागत करना सम्मान की बात है।"
फैंस हुए एक्साइटेड
इस पोस्ट पर तृप्ति डिमरी ने खुशी वाली इमोजी शेयर की है। फैंस भी अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ओह माय गॉड मैं बहुत एक्साइटेड हूं।" एक यूजर ने लिखा, "वाकई एक्साइटेड हूं। बढ़िया सहयोग। एक्टर्स, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर।" एक ने कहा कि वह बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
साजिद नाडियावाला ग्रैंड सन के बैनर तले बन रही आगामी फिल्म के टाइटल से पर्दा नहीं उठा है और ना ही फिल्म का जॉनर बताया गया है। इन दिनों शाहिद अपनी आगामी फिल्म देवा की भी शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, राजकुमार राव के साथ तृप्ति डिमरी की आगामी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स