शारदीय नवरात्रि शुरू, हर गली-मोहल्ले में विराजी मातारानी
छतरपुर। शारदीय नवरात्रि का पर्व गुरूवार से शुरू हो गया है। इस नवरात्रि में जहां देवी मंदिरों में पूजा अर्चना होती है वहीं माता की प्रतिमा रखकर पूजा करने का विधान है। नवदुर्गा उत्सव समितियों की ओर से मातारानी का दरबार सजाया गया है। सुबह से ही देवी मंदिरों में लोगों की खासी भीड़ दिखाई दे रही थी। मातारानी के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा।
स्थानीय खेरे की देवी मंदिर के पुजारी आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार मातारानी पालकी में सवार होकर आयी हैं जिससे सुख, यश, वैभव मिलता है। नवरात्रि के पावन पर्व पर सुबह से देवी मंदिरों में खासी भीड़ देखी गई। लोगों ने मां दुर्गा के रूपों की पूजा कर अभिषेक किया और सुख समृद्धि की कामना की। आसपास के देवी मंदिर काली माता मंदिर हमा, झनझन देवी, बगराजन माता, फूलादेवी, गांव की देवी, खेरे की देवी मंदिर के अलावा अन्य देवी मंदिरों में मातारानी के जयकारे सुबह से ही गूंजने लगे। इसके अलावा हर गली-मोहल्ले में मातारानी के पण्डाल सजाए गए हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में मातारानी की मूर्ति स्थापित की गई। 9 दिनों तक यह धार्मिक महोत्सव चलता रहेगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला