शिवम दुबे का तूफान, रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में खोला ‘पंजा’
Shivam Dubey: टीम इंडिया में हों तो नाम करते हैं और जब अपनी स्टेट टीम मुंबई से खेल रहे हों तो भी कमाल करते हैं. ऐसे धाकड़ ऑलराउंडर हैं शिवम दुबे. इस कमाल के खिलाड़ी ने अपने बेजोड़ परफॉर्मेन्स की एक और बेमिसाल छाप रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में छोड़ी है. विदर्भ के खिलाफ खेले मुकाबले में उन्होंने मुंबई के लिए पंजा खोला है. शिवम दुबे ने गेंद से कहर बरपाते हुए वो काम किया है, जिसे अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के करियर में उन्होंने कुल मिलाकर तीसरी बार ही किया है.
शिवम दुबे का जवाब नहीं!
रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई और विदर्भ की टीमें आमने सामने हैं. इस मुकाबले में विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी की और उसने अपनी पहली पारी में 383 रन बनाए. विदर्भ के बल्लेबाजों ने अपनी इनिंग के दौरान मुंबई के हरेक बल्लेबाज के खिलाफ रन बटोरे. लेकिन शिवम दुबे के खिलाफ ऐसा करने की कोशिश में उन्हें अपनी टीम के आधे खिलाड़ियों के विकेट उन्हें देने पड़े.
शिवम दुबे ने 5 विकेट लेकर कर दिया कमाल
शिवम दुबे ने रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल की पहली पारी में विदर्भ के खिलाफ 5 विकेट झटके. उन्होंने ये 5 विकेट 11.5 ओवर में 49 रन देते हुए लिए. शिवम दुबे के लिए इन 5 विकेटों में एक विदर्भ के स्टार बल्लेबाज करुण नायर का भी विकेट रहा. उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में ये तीसरी बार है. जब उन्होंने 5 या उससे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं. यर का 25वां फर्स्ट क्लास मैच है. इस मैच में 5 विकेट लेकर उन्होंने क्रिकेट के इस फॉर्मेट में अपने विकेटों की कुल संख्या 58 कर ली है. शिवम दुबे के इस मैच से पहले खेले 24 फर्स्ट क्लास मैचों में 22.52 की औसत से 53 विकेट थे.
गेंद से कहर के बाद अब बल्ले के बरसने की बारी
मुंबई के लिए शिवम दुबे का काम हालांकि अभी पूरा नहीं हुआ है. विदर्भ को 383 रन पर समेटने के बाद अब बारी बल्ले का जोर दिखाने की है. मुंबई को इस रोल में भी अपने ऑलराउंडर शिवम दुबे से बड़ी आस होगी.
CJP प्रदर्शन में शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ी, अस्थमा अटैक के बाद दी हेल्थ अपडेट
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध, सरकार के खिलाफ बुलंद किए आवाज
बीमारों की जिंदगी से खिलवाड़! यूपी में 20 करोड़ की नकली दवाओं का काला कारोबार बेनकाब
कोरबा में पारिवारिक विवाद बना हत्याकांड, बड़े भाई को पुलिस ने लिया हिरासत में
सर्जरी की खबर निकली अफवाह, अमिताभ बच्चन बोले- चिंता की कोई बात नहीं
यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में संभल हिंसा पर बड़ा खुलासा संभव, रिपोर्ट होगी पेश
UP में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रैक पर रॉड देखकर लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक
ट्रंप के टैरिफ प्लान से जेनेरिक दवाओं का कारोबार प्रभावित, भारत के लिए क्या मायने?
गुजरात में अवैध पटाखा फैक्ट्री बनी मौत का कारण, 10 लोगों की जान गई
जनआंदोलन से हिला पीओके, पाकिस्तान के सामने बढ़ा राजनीतिक संकट