शिवसेना ने किया वन विभाग कार्यालय का घेराव और चक्का जाम
किसानों के उत्पीडऩ के खिलाफ हुआ प्रदर्शन, मुख्य वन संरक्षक को सौंपा ज्ञापन
छतरपुर। सोमवार को जिला मुख्यालय पर शिवसेना की जिला इकाई ने वन विभाग द्वारा किसानों के कथित उत्पीडऩ और पैतृक भूमि पर नाजायज कार्रवाई के विरोध में वन विभाग कार्यालय का घेराव किया और सड़कों पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों परेशान किसान भी साक्ष्यों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए।
शिवसेना जिला प्रमुख मुन्ना तिवारी और नीतेश तिवारी ने बताया कि वन विभाग द्वारा भूमि स्वामियों और पैतृक भूमि पर काबिज किसानों को लगातार परेशान किया जा रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि मध्यप्रदेश भू-अधिनियम 1959 के तहत दर्ज भूमि स्वामियों की जमीन से वन विभाग तत्काल कब्जा हटाए, जबरन हटाए गए किसानों को उनकी जमीन वापस दी जाए, और उत्पीडऩ बंद हो। इसके अलावा, अवैध वसूली और धमकाने वाले वन कर्मियों पर कार्रवाई, गैर-पट्टाधारी भूमियों पर खसरा नंबर सहित नोटिस जारी करने, और वन विभाग के नक्शे में लाल लाइन हटाकर नए सिरे से भूमि पंजीकरण की मांग की गई। पैतृक और पट्टाधारी भूमि पर वन विभाग का आधिपत्य खत्म करने और किसानों को बुवाई की अनुमति देने की भी मांग उठाई गई। प्रदर्शन में शामिल किसानों ने साक्ष्यों के साथ अपनी समस्याएँ उजागर कीं। शिवसेना ने मुख्य वन संरक्षक को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि एक माह में मांगें पूरी नहीं हुईं, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज