तलैया पर बनी दुकानों के बेसमेंट में भरा पानी, दुकानदार परेशान
छतरपुर। शहर के जवाहर रोड पर स्थित सांतरी तलैया के लबालब हो जाने से अब तलैया के ऊपर बनाई गईं दुकानों के संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने नपा प्रशासन से मांग की है कि तलैया का ओना खुलवाया जाए ताकि तलैया का कुछ पानी निकल सके और उनकी दुकानों में भरा पानी खाली हो सके।
जवाहर रोड पर स्थित सांतरी तलैया के ऊपर नपा द्वारा बनवाई गई दुकानों के बेसमेंट में पानी भर जाने से दुकानदार परेशान हो रहे हैं। दुकानदार पंकज कुमार ताम्रकार ने बताया कि तलैया के फुल होने के कारण बेसमेंट में स्थित उनकी दुकानों में पानी भर रहा है। हमने नपा सीएमओ को आवेदन दिया था जिस पर उन्होंने तलैया का ओना खुलवाया था लेकिन कुछ ही समय में ओना बंद करवा दिया गया था जिससे उनकी दुकानों में पानी अब भी भरा है और दुकानों के अंदर रखा सामान खराब हो रहा है। वहीं एक अन्य दुकानदार वैभव झारिया ने बताया कि दुकानों में करीब 10 दिनों से एक से डेढ़ फिट पानी भरा है उनका फर्नीचर का सामान दुकान में रखा है जो खराब होने की स्थिति में है। हम सभी दुकानदारों ने नगर पालिका, विधायक एवं जनसुनवाई में भी आवेदन देकर तलैया का ओला खुलवाने की मांग की थी लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हम सभी दुकानदारों की मांग है कि तलैया का होना खुलवाया जाए ताकि हमारी दुकानों में भरा पानी खाली हो सके।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल