सिंधी समाज ने धूमधाम से मनाया श्री झूलेलाल साईं का जन्मोत्सव
छतरपुर। भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा एवं सिंधी युवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर सिंधी समाज के आराध्य श्री झूलेलाल सांई का जन्मोत्सव (चेटीचंद्र) धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सिंधी कॉलोनी के श्री झूलेलाल मंदिर में समाज द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ शनिवार को हो गया था।
पूज्य सिंधी पंचायत छतरपुर के अध्यक्ष श्याम आडवाणी ने बताया कि रविवार की सुबह शहर में दो पहिया वाहन रैली निकाली गई। वहीं मंदिर में भगवान झूलेलाल साईं का जलाभिषेक (शाही स्नान), भजन कीर्तन, प्रसाद वितरण, बाहर से आए कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लंगर हुआ। शाम के समय श्री बहराणा साहिब में ज्योति प्रज्वलित करके महाआरती के बाद शहर में विशाला शोभायात्रा निकली जो सिंधी गुरुद्वारा से चौक बाजार होते हुए महल रोड स्थित बड़े तालाब पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में सिंधी समाज के युवा शाखा मीडिया प्रभारी केशव सिंधी, संरक्षक एवं भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद लालवानी सहित समाज की महिलाएं, पुरुष, युवा, बुजुर्ग और बच्चों ने भाग लिया।
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
शिक्षा, स्वास्थ्य और वृद्ध नागरिकों के लिए कल्याण योजनाएं
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें