ब्लू ओरिजिन कैप्सूल से छह लोगों ने की अंतरिक्ष की सैर
गोपी थोटाकुरा भारत के पहले अंतरिक्ष पर्यटक बन गए हैं। उद्यमी और पायलट गोपी ने रविवार को ब्लू ओरिजिन के प्राइवेट अंतरिक्षयान से उड़ान भरी। ब्लू ओरिजिन अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की कंपनी है। गोपी को पांच अन्य सहयात्रियों के साथ न्यू शेपर्ड-25 मिशन के लिए चुना गया था। अंतरिक्ष की उड़ान भरने के साथ ही वह पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक और अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने।भारतीय सेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा 1984 में अंतरिक्ष में गए थे। राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय हैं। ब्लू ओरिजिन की सातवीं मानव उड़ान, एनएस-25 रविवार सुबह वेस्ट टेक्सास से रवाना हुई। गोपी के साथ चालक दल के अन्य पांच सदस्यों में मेसन एंजेल, सिल्वेन शिरोन, केनेथ एल. हेस, कैरोल स्कालर और अमेरिका वायुसेना के पूर्व कैप्टन एड ड्वाइट शामिल थे। मिशन के दौरान चालक दल ने ध्वनि की गति से तीन गुना से भी अधिक गति से यात्रा की।
रॉकेट ने कैप्सूल को कार्मन लाइन से आगे बढ़ाया, जो पृथ्वी की सतह से 100 किलोमीटर ऊपर का क्षेत्र है। इस क्षेत्र के बाद बाहरी अंतरिक्ष शुरू होता है। अंतरिक्ष पर्यटक लगभग 10 मिनट तक अंतरिक्ष में रहे। उड़ान के दौरान यात्रियों को कुछ मिनटों के लिए भारहीनता और केबिन की खिड़कियों से पृथ्वी के अद्भुत दृश्यों का अनुभव हुआ। इसके बाद अंतरिक्षयान की धरती पर सुरक्षित वापसी हुई।यह मिशन न्यू शेपर्ड प्रोग्राम के लिए सातवीं और इसके इतिहास की 25वीं मानव उड़ान थी। अब तक इस प्रोग्राम के तहत 31 इंसानों को कार्मन लाइन के ऊपर सैर कराया गया है। कर्मन रेखा पृथ्वी के वायुमंडल और बाहरी अंतरिक्ष के बीच पारंपरिक सीमा है। न्यू शेपर्ड ब्लू ओरिजिन द्वारा अंतरिक्ष पर्यटन के लिए विकसित पुन: प्रयोज्य उप-कक्षीय प्रक्षेपण यान है।
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?