3 राज्यों में बर्फबारी, हिमाचल में 485 सडक़ें बंद
नई दिल्ली । देश के उत्तरी राज्यों में बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण सोमवार तक भारी बर्फबारी का अलर्ट है। इससे हिमाचल प्रदेश में 485 सडक़ें बंद हैं। उधर, दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के अलावा आज राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट है। इन राज्यों में कल भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन राज्यों में आज सुबह कोहरे का असर भी देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के चलते रविवार को श्रीनगर आने वाली सारी फ्लाइट्स और 7 ट्रेनें कैंसिल कर दी गईं। दिल्ली में विजिबिलिटी काफी कम रिकॉर्ड की गई। कई फ्लाइट्स और ट्रेनें भी लेट हुईं। वहीं, जयपुर में सुबह कोहरे के चलते विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर रह गई थी।
मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार में कड़ाके की सर्दी का असर भी लगातार बना हुआ है। इन राज्यों में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां 6 फरवरी के बाद ठंड कम होगी। इधर, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज और कल ओले गिरने का अलर्ट है। वहीं, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में 6 फरवरी तक बारिश की संभावना है। दक्षिणी राज्यों में आज मौसम साफ रहेगा।
प्रेग्नेंट महिला को जवानों ने अस्पताल पहुंचाया
जम्मू-कश्मीर के कुपावड़ा में भारी बर्फबारी के कारण फंसी प्रेग्नेंट महिला को सेना के जवानों ने शनिवार देर रात रेस्क्यू किया। बर्फबारी के कारण महिला सफूरा बेगम के पति मुश्ताक अहमद गागी ने सेना के जवानों से मदद मांगी। जवानों ने सूचना मिलते ही बिना देरी के महिला को अस्पताल पहुंचाने का फैसला किया। उन्होंने 3 फुट बर्फ पर पैदल चलकर 8 किलोमीटर की दूरी तय की।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा