मेले का एसपी अगम जैन ने किया निरीक्षण, दिए सख्त दिशा-निर्देश
छतरपुर। नगर पालिका द्वारा संचालित जलविहार मेला इन दिनों शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसी क्रम में बीती रात पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे मेले परिसर का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी जैन ने मेले में लगे झूलों और दुकानों की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने बताया कि झूलों के संचालन में अनियमितताओं और झूलों के आपस में टकराने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। साथ ही, कुछ स्थानों पर बाउंसरों द्वारा मारपीट की घटनाओं की जानकारी भी सामने आई थी। इन परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि रात्रि 9 बजे तक सभी झूले बंद कर दिए जाएं और रात्रि 10 बजे तक मेला पूरी तरह बंद हो जाना चाहिए। एसपी श्री जैन ने कहा कि मेला स्थल का क्षेत्रफल सीमित होने के बावजूद दुकानों और झूलों की संख्या अधिक है, जिससे भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है। इसलिए आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने मेले के आयोजकों और पुलिस बल को सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए।
किसानों को मिलेगा फायदा: 1 अप्रैल से अफीम तौल शुरू, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने कसी कमर
लोकसभा में Amit Shah का बड़ा बयान, नक्सलियों पर सख्त रुख
स्मृति समारोह में शिक्षा को बढ़ावा, छात्रों को दिए गए लैपटॉप और सम्मान