बेहतर निशाना साधने वालों को एसपी ने किया सम्मानित
छतरपुर। निशानेबाजी में हाथ आजमाने वाले युवाओं को पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने न केवल बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं बल्कि प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया। खिलाडिय़ों ने भरोसा दिया कि आने वाली प्रतियोगिताओं में वे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
जिला राईफल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं शूटिंग के टे्रनर आदिल सिद्दीकी ने बताया कि हाल में ही में जबलपुर में स्टेट लेबिल शूटिंग कम्पटीशन का आयोजन हुआ। जिले से करीब डेढ़ दर्जन निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। अपनी क्षमतानुसार उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। शूटिंग प्रतियोगिता में शामिल होकर वापस आयी अनामिका बुन्देला ने बताया कि जिला स्तर पर उसने पहला स्थान हासिल किया था जिसके एवज में उसे पुलिस अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल दिया गया। जबलपुर की प्रतियोगिता में उसने चौथा स्थान हासिल किया। अनामिका को विश्वास है कि हाल ही में होने वाली शूटिंग प्रतियोगिता में वह गोल्ड मेडल जीतकर लाएगी। पुलिस अधीक्षक के हौसला बढ़ाने से सभी खिलाड़ी बेहद उत्साहित दिखाई दिए।
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने
विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी, मासूम की गुहार