पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों को एसपी ने लगाए स्टार, दी शुभकामनाएं
छतरपुर। छतरपुर जिले में पदस्थ 8 उपनिरीक्षक एवं एक सूबेदार पिछले दिनों कार्यवाहक निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए हैं। मंगलवार को शहर के कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने सभी पुलिसकर्मियों को स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी हैं। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि जिले में पदस्थ एक सूबेदार दलवीर सिंह मार्को सहित उपनिरीक्षक विजेन्द्र चाचौदिया, आशुतोष श्रोत्रिय, रवि उपाध्याय, राजकुमार लटौरिया, रूपनारायण पटैरिया, पंकज शर्मा कार्यवाह निरीक्षक के पद पर सुशोभित किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इनकी जहां पोस्टिंग हुई है वहां के लिए रवानगी दी जाएगी। इस अवसर पर एएसपी विक्रम ङ्क्षसह, आरआई पूर्णिमा मिश्रा मौजूद रहीं।
रुक जाता है शिव-शक्ति का गठबंधन, उतारा जाता है पंचशुल! महाशिवरात्रि से पहले बैद्यनाथ धाम में अनोखी परंपरा
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 फ़रवरी 2026)
एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता : दिनांक 12 फरवरी 2026
मीना बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता
श्रम मंत्री देवांगन ने ली श्रम विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश