विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की खासियत
उज्जैन । महाकाल की नगरी उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी शुरू हो गई है। इस घड़ी के माध्यम से सूर्योदय का समय, मुहूर्त,काल, विक्रम संवत कैलेंडर, राहुकाल, पंचांग, समय की गणना वैश्विक स्तर पर क़ी जा सकती है। इस घड़ी के माध्यम से 30 मुहूर्त देखे जा सकते हैं।
हर घंटे में इस घड़ी की गणना बदल जाएगी। हिंदू कॉल गणना के अनुसार यह दुनिया की पहली वैदिक घड़ी है। इसका मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है। जिसके कारण यह दुनिया भर में देखी जा सकती है। विक्रम पंचांग के अनुसार सूर्यास्त,सूर्योदय,ग्रह,भद्रा,चंद्र की स्थिति, चौघड़िया, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, नक्षत्र, अभिजीत, ब्रह्म मुहूर्त, अमृत काल, मौसम इत्यादि का पता इस घड़ी के माध्यम से वैश्विक स्तर पर चलेगा। ज्योतिष की दृष्टि से यह घड़ी बड़ी महत्वपूर्ण है।
वैदिक घड़ी के माध्यम से लोगों को भारतीय वैदिक परंपरा मे समय की गणना से परिचय कराना इसका मुख्य उद्देश्य है। इस घड़ी को लखनऊ की संस्था आरोहण के आरोह श्रीवास्तव द्वारा डिजिटल तरीके से तैयार की गई है। वैदिक रीति के अनुसार 48 मिनट का 1 घंटा होता है। इस घड़ी को 30 मुहूर्त में बांटा गया है। वैदिक परंपरा एवं विशेषताओं के कारण यह देश और दुनिया की पहली डिजिटल वैदिक घड़ी है।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा