विशेष संदेश दे रही श्री सिद्धि विनायक नवदुर्गा उत्सव समिति की झांकी
छतरपुर। शहर के बस स्टैण्ड पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सिद्धि विनायक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा का अनूठा दरबार सजाया गया है, जिसमें मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ-साथ विशेष सामाजिक संदेश देने वाली झांकी शामिल है। माता के दरबार में प्रतिदिन आरती के बाद भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
श्री सिद्धि विनायक नवदुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी ने बताया कि वर्ष 2007 से समिति शहर के बस स्टैंड पर यह दरबार सजाती आ रही है। उससे पहले गजानन नवदुर्गा उत्सव समिति यहां दरबार सजाती थी, जिसमें लकी ड्रॉ का कार्यक्रम होता था किंतु जब शासन ने लकी ड्रॉ और पुरस्कार प्रणाली पर रोक लगा दी तो गजानन नवदुर्गा उत्सव समिति ने दरबार सजाना बंद कर दिया और दो वर्षों तक यहां दरबार नहीं सजाया गया। इसके बाद अरविंद गोस्वामी ने श्री सिद्धि विनायक नवदुर्गा उत्सव समिति बनाई जिसके द्वारा दरबार सजाने की परंपरा को पुन: शुरु किया गया। श्री गोस्वामी ने बताया कि वर्ष 2007 से वे हर वर्ष बस स्टैंड पर दरबार सजाते आ रहे हैं, जिसमें 9 दिनों तक भजन संध्या, आर्केस्ट्रा, जवाबी कीर्तन, लोकगीत, कवि सम्मेलन जैसे अनेक आयोजन होते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले लगभग 8 वर्षों से इस दरबार में माता की प्रतिमा के साथ अलग-अलग सामाजिक संदेश देने वाली झांकी भी सजाई जाती है। पूर्व में समिति द्वारा भ्रूण हत्या को रोकने, बुजुर्ग माता-पिता को वृद्धाश्रम न भेजने, छूआ-छूत, ऊंच-नीच के भाव को मिटाने, आपसी भाईचारा, हिन्दू-मुस्लिम, सिख ईसाई आपस में सब भाई-भाई, पौधरोपण जैसे संदेशों की झांकी सजाई जा चुकी है। श्री गोस्वामी ने बताया कि इस वर्ष माता के दरबार में 7 अक्टूबर को खनिजदेव चौहान द्वारा आर्केस्ट्रा एवं भजन संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी और दशहरे के दिन विशाल शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला