स्टॉफ नर्स निलंबित, जीवनदीप समिति के दो कर्मचारी बर्खास्त
बिलासपुर । अस्पताल में प्रसव पीड़ा के दौरान डिलीवरी के लिए भर्ती होने वाली महिलाओं व उनके परिजनों से पैसे की मांग करने वाले तीन कर्मचारियों का एक विडिओ वायरल हुआ था। जिला कलेक्टर अवनीश कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच करने और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद सीएमएचओ डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव ने कार्रवाई के लिए ज्वाइंट डायरेक्टर डॉक्टर जेपी आर्या को पत्र प्रेषित किया। इसके बाद संयुक्त संचालक ने कार्रवाई करते हुए परिजन से पैसा लेने पर स्टॉफ नर्स को निलंबित किया गया है। वहीं जीवनदीप समिति के अंतर्गत काम करने वाले दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
सीएमएचओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शिकायत मिली थी कि वहां संचालित 50 बिस्तर के मातृ शिशु अस्पताल में उपचार करने वाली प्रसूता और उनके परिजनों से पैसे की मांग की जाती है। इस संबंध में शिकायत के साथ एक वीडियो भी प्राप्त हुआ। इसमें एमसीएच में कार्यरत स्टॉफ नर्स संध्या तिग्गा के द्वारा बच्ची के जन्म होने पर उसके परिजन से पैसे लेती हुई नजर आ रही है। जो सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरित है। ऐसे में स्टॉफ नर्स संध्या तिग्गा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में इनका मुख्यालय जिला अस्पताल बिलासपुर किया गया है। इसके साथ ही खण्ड चिकित्सा अधिकारी बिल्हा द्वारा जीवनदीप समिति में कार्यरत उदल पटारे और सीता बाई पर भी पैसा लेने पर कार्रवाई करते हुए दोनों को सेवा से पृथक किया गया है।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज