राज्यमंत्री ने डबल लॉक गोदाम चंदला का किया शुभारंभ
छतरपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार एवं कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सोमवार को चंदला में डबल लॉक खाद गोदाम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसडीएम राकेश शुक्ला, डी.डी. कृषि के.के. वैध, डीएमओ अभिषेक जैन सहित किसान भाई उपस्थित थे।
राज्यमंत्री श्री अहिरवार ने अपने संबोधन में कहा कि चंदला क्षेत्र के लिए यह गोदाम महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा डीएपी, यूरिया एवं एनपीके खाद शासन की निर्धारित दरों के अनुसार किसान बंधुओं को सुगमता से वितरित किया जा सकेगा। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के किसान भाइयों के हित में लिए जा रहे महत्वपूर्ण फैसलों एवं किसानहितैषी कार्यों के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हित में सदैव साथ खड़ी है।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने किसान भाइयों को बधाई देते हुए कहा कि यह गोदाम को चंदला क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा किसान पहले लवकुशनगर व गढ़ीमलहरा से खाद की बोरियां लाते थे। उन्हें अब अपने क्षेत्र में सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा इस गोदाम अगर और पीओएस मशीन बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी तो बढ़ाई जाएगी। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री अहिरवार एवं कलेक्टर श्री जैसवाल द्वारा कृषकों को खाद एवं मसूर बीज को मिनी किट का वितरण किया गया।
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक