मंत्री जयवीर सिंह के बेटे पर पथराव
मैनपुरी। थाना बेवर के गांव तेजगंज स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा एजेंट सुदेश प्रताप सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पोलिंग डंप का प्रयास किया जा रहा है तो विवाद होने लगा। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के पुत्र सुमित प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने विरोध किया तो अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना में सुमित प्रताप का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही भाजपा एजेंट सुदेश प्रताप सिंह और भाजपा समर्थक कर्ण बहादुर सिंह पथराव की चपेट में आकर घायल हो गए।
पैक्सफेड चेयरमैन व पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा पर हमला
पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, जिपं सदस्य शुभम सिंह एक वाहन से नगला दुगई की ओर जा रहे थे। उन्होंने लघुशंका के लिए अपना वाहन रोका तभी बाइक से पहुंचे आधा दर्जन युवकों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद का नारा लगाते हुए उन पर हमला कर दिया। इस घटना में उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चालक को भी काफी चोट आई हैं।
मैनपुरी : मतदान सुबह 11 बजे तक।
- मैनपुरी - 24.36
- भोगांव - 24.98
- किशनी - 25.43
- करहल - 25.39
- जसवंतनगर - 25.14
- कुल - 25.13
बाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार भी धराशायी, जानें अब क्या करें निवेशक
रुक जाता है शिव-शक्ति का गठबंधन, उतारा जाता है पंचशुल! महाशिवरात्रि से पहले बैद्यनाथ धाम में अनोखी परंपरा
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 फ़रवरी 2026)
एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े